फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   15 मार्च तक कराएं शौचालयों का निर्माण: डीएम

15 मार्च तक कराएं शौचालयों का निर्माण: डीएम

Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 मार्च तक कराएं शौचालयों का निर्माण: डीएम
बिजनौर। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने जिला स्वच्छता समिति की बैठक में 15 मार्च तक शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराकर संबंधित विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक जिलाधिकारी ने जिले में सभी खंड विकास अधिकारियों और सहायक विकास अधिकारियों को 2012 के सर्वे से छूटे एवं बढ़े हुए परिवारों में पाए गए पात्र लाभार्थियों का शौचालय निर्माण 15 मार्च तक पूर्ण कराकर इसकी सूचना संबंधित विभाग में जमा कराने के निर्देश दिए। साथ ही खुले में शौच से मुक्त हुई ग्राम पंचायतों में ओडीएफ प्लस के अंतर्गत की जाने वाली स्वच्छाग्राहियों की तैनाती, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन आदि गतिविधियों को संचालित कराले के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में नाले व नालियों के निर्माण का कार्य कराएं। ग्राम पंचायत की समस्त नालियों को तालाबों से जोड़ा जाएं, जिससे जलभराव की समस्या का समाधान हो सके। इसके अलावा उन्होंने घरों से निकलने वाले कूड़ा कचरे के प्रबंधन के लिए ग्राम पंचायतों में एसएलआरएम सेंटर का निर्माण कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य से कूड़े का प्रबंधन सही प्रकार करना संभव होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इसके अतिरिक्त एक ऐसे स्थान का चयन किया जाएं, जिसमें एसटीपी प्लांट लगाकर 10 से 12 ग्राम पंचायतों की जल निकासी को इससे जोड़ा जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि प्रत्येक विकास खंड की पांच-पांच ऐसी ग्राम पंचायतों का चयन किया जाए जिनमें जल भराव व कूड़े कचरे के निस्तारण की समस्या अधिक है। इन ग्राम पंचायतों का प्राथमिकता के आधार पर चयन कर एसएलडब्लूएम की डीपीआर बनाकर शासन से स्वीकृति के लिए भेजना सुनिश्चित करें। साथ ही खुले में शौच से मुक्त हुई ग्राम पंचायतों में तैनात स्वच्छाग्राहियों का कलस्टर बनाकर सप्ताह में दो दिन ओडीएफ संबंधी गतिविधियां कराई जाएं। ताकि ओडीएफ की स्थायित्व को निरंतर बनाया जा सके। इस दौरान समिति सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed