फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों में उबाल

उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों में उबाल

Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों में उबाल
उत्पीड़न के खिलाफ शिक्षकों में उबाल
विज्ञापन

बिजनौर। शिक्षक को गलत तरीके से निलंबित करने के विरोध में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बीएसए से शिक्षक का उत्पीड़न बंद कर तत्काल निलंबन के आदेश को निरस्त करने की मांग की। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, बीएसए ने शिक्षकों को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

विकास क्षेत्र मोहम्मदपुदर देवमल क ी न्याय पंचायत गंजालपुर के संकुल प्रभारी धर्म सिंह को बीएसए ने एक शिकायती पत्र के आधार पर निलंबित कर दिया था। शिक्षकों का कहना था कि शिकायती पत्र झूठा है। पत्र पर शिकायतकर्ता का घर का पता नहीं लिखा और न ही मोबाइल नंबर लिखा है। बिना जांच पड़ताल के शिक्षकों को निलंबित करने से शिक्षकों में आक्रोश है। सोमवार को उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद चौधरी, जूनियर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल राठी, जिला उपाध्यक्ष सुधीर राणा के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर एकत्रित होकर उत्पीड़न के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में शिक्षक बीएसए से मिले तथा निलंबन आदेश को निरस्त करने की मांग की। शिक्षकों ने बीएसए को बताया कि इस घटना से शिक्षकों में आक्रोश है। शासन के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। बीएसए महेश चंद्र ने शिक्षकों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षक नेता रूपेश चौधरी, विष्णु कुमार, अमर सिंह, राजपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, ताजवीर सिंह देवरा, टीकम सिंह, देवेंद्र पाल सिंह, विपिन कुमार, कामेश्वरी देवी, रईस अहमद, घसीटा सिंह, सरदार हरवंत सिंह, चित्र कुमार मलिक, संपूर्णानंद, कामेंद्र सिंह टिकैत सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed