{"_id":"5b71e1f042c79257733b35b4","slug":"171534190064-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर रही सरकार
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
नौगांवा सादात। सरकार द्वारा बढ़ाई गई बिजली की दरों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था को चौपट करने वाला फैसला बताते हुए बढ़ाई गई दरों को वापस लेने की मांग को लेकर रालोद नेता मनवीर सिंह चिकारा ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है। इसमें कहा गया है कि बिजली विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों की अकर्मण्यता को गरीब किसानों के ऊपर लादकर सरकार ने अन्याय किया है। इसके खिलाफ पार्टी जनआंदोलन चलाकर सरकार को फैसला बदलने पर मजबूर करेगी।
ज्ञापन में बढ़ाई गई दरें वापस लेने और किसानों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, टूटे तार व पोल बदलने और बिजली संबंधी शिकायतों का तुरंत समाधान करने की भी मांग ज्ञापन में की है। दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने और 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। कहा है कि जल्द ही सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ पोल खोल, धावा बोल अभियान चलाया जाएगा। ज्ञापन में मनवीर सिंह चिकारा के हस्ताक्षर हैं।