{"_id":"5b5234ef4f1c1b8f568b588f","slug":"171532114159-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी के लिए बनेंगे पिंक शौचालय .","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी के लिए बनेंगे पिंक शौचालय .
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। तकरीबन ढाई लाख की आबादी वाले शहर में नगर पालिका प्रशासन पहली बार महिलाओं के लिए पिंक कलर के शौचालयों का निर्माण कराने जा रही है। इसके लिए बाकायदा शौचालयों के लिए जगह चिन्हित कर इनका निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। इससे पहले पालिका के बनाए सार्वजिनक शौचालयों में ही महिलाओं के लिए अलग से शौचालय बने हुए हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत इस साल महिला दिवस पर शहर को पिंक शौचालयों को तोहफा मिला था। आठ मार्च को महिला दिवस पर डीएम ने पिंक शौचालयों का निर्माण कराने के निर्देश पालिका को दिए थे। जो कि अब जाकर फलीभूत हुए हैं। शाह विलायत रोड, मोहल्ला कोट, अहमदनगर और स्टेशन रोड पर पिंक शौचालय निर्माणाधीन हैं।
शौचालय निर्माण हमारी प्राथमिकता
चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शहर के विकास के लिए नगर पालिका प्रयासरत है। महिलाओं के सम्मान के लिए पिंक शौचालय प्राथमिकता में हैं। जैसे-जैसे फंड आएगा जरूरत वाली जगहों पर पिंक शौचालयों को निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
शौचालय निर्माण हमारी प्राथमिकता
चेयरमैन शशि जैन ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शहर के विकास के लिए नगर पालिका प्रयासरत है। महिलाओं के सम्मान के लिए पिंक शौचालय प्राथमिकता में हैं। जैसे-जैसे फंड आएगा जरूरत वाली जगहों पर पिंक शौचालयों को निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन