फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एसडीएम ने हड़ताल से वापस लौटे लेखपालों की मीटिंग ली

एसडीएम ने हड़ताल से वापस लौटे लेखपालों की मीटिंग ली

Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने हड़ताल से वापस लौटे लेखपालों की मीटिंग ली
धामपुर। एसडीएम आलोक यादव ने बुुधवार को हड़ताल खत्म होने के बाद वापस लौटे लेखपालों की बैठक ली। निर्देशित किया कि वे दो दिन भीतर पेंडिंग पड़े आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों पर रिपोर्ट लगाकर जारी कर दें। ऐसा न होने से उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसडीएम ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि सरकार की मंशा के अनुरूप मन से जनता की सेवा करें। जनता को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले 15 दिन से लेखपालों की चली आ रही हड़ताल के कारण राजस्व विभाग की कार्य बुरी तरह से पिछड़ गया है। छात्रों के प्रवेश चल रहे है। लेखपालों की हड़ताल के चलते उनके आय , जाति और निवास प्रमाण पत्र भी अधर में लटके है। बीच में कानूनगो को आवेदनों पर रिपोर्ट लगाने का आदेश निर्गत किया गया था। पर उनके द्वारा इस पेंडिंग कार्य को अपडेट करने में कोई रुचि नहीं ली गई। मीटिंग में सभी लेखपालों ने प्रतिभाग किया। तहसीलदार भान सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed