फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   18 प्रतिशत बच्चों को नहीं दिया गया एक भी टीका

18 प्रतिशत बच्चों को नहीं दिया गया एक भी टीका

Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
18 प्रतिशत बच्चों को नहीं दिया गया एक भी टीका
मिशन इंद्र धनुष में बरती गई लापरवाही
विज्ञापन

बिजनौर। मिशन इंद्रधनुष जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत बच्चों के टीकाकरण में लापरवाही बरतने वाले चार चिकित्सा प्रभारियों की वेतन वृद्धि रोकने और एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम ने नोडल अधिकारी को दिए हैं। साथ ही प्रतिकूल प्रविष्टि देने के लिए भी कहा है।
जनपद में 18 से 22 जून तक मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम चलाया जा रहा है। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए इस टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के 90 प्रतिशत की कवरेज लक्ष्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2018 के अंत तक पूरा किया जाना सुनिश्चित किया है। इस कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डीएम अटल कुमार राय ने एसआईएमआई में डॉ. ईशा गोयल एसएमओ डब्लूएचओ भी उपस्थित थीं। समीक्षा के दौरान जनपद के कुछ ब्लॉकों में अपडेट ड्यू लिस्ट शत प्रतिशत नहीं मिली। सुपरवाइजरों के द्वारा एसआईएमआई सत्रों का निरीक्षण नहीं किया गया।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष के नोडल अफसर डॉ. एसके निगम के अनुसार शत प्रतिशत बच्चों को टीके नहीं लगाए गए। 18 प्रतिशत बच्चों को एक भी टीका नहीं लगाया गया। डीएम ने इस मामले में बार-बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर टीकाकरण को 100 फीसदी करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद इसमें कोई सुधार नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने किरतपुर, नजीबाबाद, जलीलपुर, कोतवाली देहात, जलीलपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोकते हुए एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए हैं। नोडल अधिकारी एसके निगम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिन कर्मचारियों के द्वारा लापरवाही बरती गई है। उनके संबंधित कार्य दिवसों का वेतन काटने, प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed