{"_id":"5aecac6a4f1c1b3a0b8b81da","slug":"171525460074-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी देहात पहुंचे दरगाह, तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम और एसपी देहात पहुंचे दरगाह, तैयारियों की समीक्षा
Updated Sat, 05 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। डीएम अटल कुमार राय ने जोगीरम्पुरी दरगाह पर आयोजित होने वाली मजलिस की तैयारियों की समीक्षा की। जल निगम की उदासीनता पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
दरगाह ए आलिया नजफ ए हिंद जोगीरम्पुरी की 10 मई से चार रोजा सालाना मजलिस शुरू हो रही है। डीएम अटल कुमार राय, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार दोपहर बाद दरगाह पहुंचकर दरगाह कमेटी के सचिव विसाल मेहंदी की उपस्थिति में विभिन्न विभागों से तैयारियों की समीक्षा की। जल निगम द्वारा खराब इंडिया मार्क टू हैंडपंप ठीक न कराने, जल के नमूनों के लिए ली गई जांच रिपोर्ट तैयार करने में उदासीनता बरतने और जायरीनों के लिए आवश्यक पेयजल उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर न होने पर जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। इस दौरान एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, सीओ नगीना महेश कुमार, डीएफओ उदयवीर सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी एसके राय, एक्सईएन लोनिवि सनतगुप्त ऋषि, एक्सईएन विद्युत निगम देवेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकरी उपस्थित थे। लोनिवि अधिकारियों ने दरगाह के समस्त संपर्क मार्गों के गड्ढे भरने का आश्वासन दिया।