{"_id":"5aeb5d9e4f1c1b86098b80f7","slug":"171525374366-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तुफान से हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तुफान से हुए नुकसान का सर्वे कर रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
Updated Fri, 04 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने मांगी आंधी में हुए नुकसान की रिपोर्ट
- राजस्व विभाग की टीम को गांवों में भेजने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
धामपुर।
राजस्व विभाग आंधी के कारण तहसील क्षेत्र में हुए नुकसान का पता लगाने में जुटा है। एसडीएम आजाद भगत सिंह का कहना है कि इस मामले में तहसील क्षेत्र के सभी लेखपालों, कानूनगो, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क करें। जहां पर नुकसान हुआ है उनकी सूची तैयार कर अविलंब सौंपे।
एसडीएम ने बताया कि बुधवार शाम आई आंधी से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। आंधी के दौरान अफजलगढ़ के गांव अलियारपुर में सात लोगों की पशुशालाओं में आग लग गई थी। जिसमें एक पशु की मौत हो गई। घटना का पता लगने पर वह टीम के साथ रात में ही गांव में पहुंचे और प्रभावित हुए सभी परिवारों की मदद की। उनके स्तर से प्रति परिवार 10-10 किलो आटा, चावल, आलू, टमाटर, मिर्च, धनिया, नमक, सरसों का तेल आदि उपलब्ध कराया गया। हरेवली में भी दो लोगों के घरों में आग लगने से नुकसान होने की खबर है। टीम को वहां पर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद उनके स्तर से शासन को डीएम के माध्यम से प्रेषित की जाएगी। गौरतलब है कि गांव अलियारपुर में रमेेश, पवन, बेगराज, सूरज, जगदीश, पूरन, ओमप्रकाश, वीरेंद्र की पशुशाला में कूड़ी से उठी चिंगारी से आग लग गई थी।