{"_id":"5adf7abb4f1c1b23338b4d61","slug":"171524595387-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जट्टीवाला में जमीन विवाद प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जट्टीवाला में जमीन विवाद प्रकरण
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। जमीन के विवाद में एक अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के विरोध में बार एसोसिएशन ने हड़ताल की। बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल सीओ और थाना प्रभारी से मिला। उन्होंने अधिवक्ता और उनके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
तहसील के गांव अमीखानपुर उर्फ जट्टीवाला में जमीन को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद होने के बाद एक पक्ष की ओर से ग्राम मथुरापुर मोर निवासी गुरजीत सिंह काका, रमेश नगर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शर्मा और सराफत हुसैन के खिलाफ खेत में खड़ी गन्ने की फसल पर ट्रैक्टर चलाने तथा कर्मचारियों पर जानलेवा हमला करने की तहरीर पुलिस को सौंपी थी। आरोप था कि हमलावरों ने गोली भी चलाई। पुलिस ने मुगलूशाह निवासी सरफराज की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर ट्रॉली आदि जब्त कर ली थी।
वरिष्ठ अधिवक्ता के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने के विरोध में वकील लामबंद हो गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, सचिव देवेंद्र सिंह, सुरेश गुप्ता, सर्वेश गहलौत, संजय त्यागी ने सीओ अरुण कुमार सिंह और थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा से मिलकर अधिवक्ता और उनके साथियों की कृषि भूमि पर आरोपियों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की। उधर, अधिवक्ता कुलवंत सिंह ने सीओ से संपर्क कर जमीन के विवाद के संबंध में गुरजीत सिंह काका पक्ष की ओर से जमीन के मालिकान कागजात दिखाते हुए सरफराज की ओर से प्रशासन को गुमराह करने तथा झूठे आरोप की तहरीर सौंपने की बात कही।