{"_id":"5ab1481f4f1c1b8e778b6a68","slug":"171521567775-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहेश्वरी महिला सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहेश्वरी महिला सभा की ओर से कार्यक्रम आयोजित
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। महिलाओं ने गणगौर तीज उत्सव धूमधाम से मनाया। भगवान शिव और माता पार्वती की महिमा का गुणगान करते हुए महिलाओं ने मारवाड़ी गणगौर गीतों पर नृत्य किया।
माहेश्वरी महिला सभा की ओर से नगर के चौमुखी महादेव मंदिर पर मंगलवार को गणगौर तीज उत्सव मनाया गया। सभा की अध्यक्ष मधु माहेश्वरी ने गणगौर तीज उत्सव का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि माना जाता है कि आज ही के दिन भगवान शिव ने देवी पार्वती को सौभाग्यशाली होने का आशीर्वाद दिया था। इस दिन विशेेष पर कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाओं ने परंपरागत मारवाड़ी गणगौर गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर भावविभोर किया।
इससे पहले जिलाध्यक्ष ऊषा माहेश्वरी, अध्यक्ष मधु माहेश्वरी, सचिव गीता माहेश्वरी ने कार्यक्रम में आईं महिलाओं को मांग टीका पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में विभा, दीपिका, दीपशिखा, उमा लाहोटी, संगीता, माया, स्वाति, शोभा, पुष्पा, भगवती, अर्चना, रेणु, लक्ष्मी, निशा, अनीता, चंद्रप्रभा सहित महिलाएं शामिल रहीं।