{"_id":"5aa1808d4f1c1bc3758b45e9","slug":"171520533645-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों में विक्रय किया जा रहा मूंग का बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों में विक्रय किया जा रहा मूंग का बीज
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
इस बार नहीं मिलेगा उड़द का बीज
नजीबाबाद। जायद की फसल के लिए किसानों को उड़द और मूंग के बीज उपलब्ध कराए जाते हैं। नजीबाबाद के राजकीय बीज भंडार पर इस वर्ष किसानों को केवल मूंग का बीज वितरित किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी आत्माराम ने बताया कि जायद की फसल के लिए लगभग 55 किलोग्राम मूंग का बीज भंडार केंद्र को प्राप्त हुआ था। 30 किलोग्राम बीज किसानों को दिया जा चुका है। जायद के बीज पर सब्सिडी छूट नहीं होती। बीज भंडार केंद्र प्रभारी के अनुसार 50 प्रतिशत सब्सिडी पर कीटनाशक एवं फंगीसाइड बीज भंडार केंद्र पर उपलब्ध हैं। उन्होंने केंद्र पर वर्तमान में सल्फर, केरोजन, जैविक ट्राइकोडर्मा, क्लोरोपाइफॉस आदि उपलब्ध होने की जानकारी दी।