{"_id":"5aa1808a4f1c1bc1758b461f","slug":"171520533642-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने हंगामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने हंगामा किया
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
स्योहारा। गुरुनानक महाविद्यालय पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा देने के लिए प्रवेश न देने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया, एक घंटे तक रोड जाम रखा। पुलिस ने छात्रों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
बृहस्पतिवार रुहेलखंड विवि की बीएससी द्वितीय वर्ष रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र था। गुरुनानक महाविद्यालय पर लक्ष्य कॉलेज के छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे थे। छात्रों का आरोप है कि प्रबंधक और प्राचार्या के द्वारा उन्हें एंट्री नहीं दी गई, जिससे उन्हें समय से अंदर प्रवेश नहीं मिला। इसी बात को लेकर छात्रों का समूह रोड पर प्रदर्शन करने लगा। उन्होंने ठाकुरद्वारा स्योहारा रोड को जाम कर दिया। छात्रों में नवनीत कुमार, अशोक कुमार, निवेश कुमार, राजकुमार, दीपक कुमार, फरमान अहमद, गौरव कुमार, विपिन कुमार और उज्ज्वल आदि ने आरोप लगाया कि परीक्षा में उन्हें देर से परीक्षा की कापियां दी जाती है और जल्दी ले ली जाती है। जाम की जानकारी मिलते ही दरोगा रामप्रकाश और आरके सिंह मय फोर्स के महाविद्यालय पहुंचे। उन्होंने परीक्षार्थियों को समझा बुझा कर कक्षों में बैठाया। आरोप है कि कक्ष में महाविद्यालय के प्राचार्या उदयवीर सिंह ने पहुंचते ही छात्रों पर गुस्सा उतारना शुरू कर दिया। इस पर पुलिस प्राचार्य का थाने ले आई। इस बीच छात्रों ने केन्द्र पर परीक्षा दी। बाद में पुलिस ने प्राचार्य को महाविद्यालय वापस भेज दिया। प्रबंधक गुरदीप सिंह का कहना है कि परीक्षार्थी केन्द्र पर नकल करना चाहते हैं। उनकी मंशा पूरी नहीं हो रही है। इस कारण वह जानबूझ कर हंगामा खड़ा करना चाहते हैं। प्राचार्य उदयवीर सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जानकारी बरेली वीसी को दे दी गई है। केन्द्र पर अब उनके द्वारा नियुक्त आब्जर्वर की मौजूदगी में ही परीक्षा कराई जाएगी।