फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कर्मचारियों के उत्पीडन के खिलाफ निगम कर्मचारी लामबंध

कर्मचारियों के उत्पीडन के खिलाफ निगम कर्मचारी लामबंध

Sat, 30 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों के उत्पीडन के खिलाफ निगम कर्मचारी लामबंध
बिजनौर। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन ने समयपाल कक्ष को रोडवेज स्टेंड परिसर में लाने समेत कई मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान निगम की अधिकांश बसों के पहिये रुक गए। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यूनियन में नौ जनवरी 2018 को फिर से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने समयपाल कक्ष, परिचालकों को ईटीएम (ऑटोमैटिक टिकट मशीन) मशीन उपलब्ध कराने, स्टाफ से अवैध वसूली बंद कराने व वाहनों को सही ढंग से ठीक कराने की मांग को लेकर 18 दिसंबर को आंदोलन की चेतावनी दी थी। आंदोलन की चेतावनी के बाद भी निगम अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। यूपी रोडवेज इंपलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर एआरएम कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि जो समयपाल कक्ष डिपो में रहना चाहिए, उसको कार्यशाला में शिफ्ट कर दिया गया है। ऐसा कर डिपो प्रशासन कर्मचारियों के खिलाफ विरोधी नीति अपना रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष है। अगर जल्द ही उनकी समस्याओं को समाधान नहीं किया गया तो नौ जनवरी को फिर से धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बलराम सिंह, अरविंद शर्मा, अशोक कुमार, हिरेंद्र शर्मा, नीरज, सत्यपाल, मो. इस्लाम, करन, सतेंद्र शर्मा व अंकित सहित 150 कर्मचारी धरने में मौजूद रहे।
विज्ञापन

यात्री रहे परेशान
जिला मुख्यालय पर 104 निगम की बसें हैं। शुक्रवार को हुए धरना-प्रदर्शन के कारण अधिकांश बसों रोडवेज में खड़ी रही। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को राजधानी दिल्ली जाने के लिए घंटों बसों को इंतजार करना पड़ा। उत्तराखंड की बसों से यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए। सभी रुटों का ऐसा ही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed