{"_id":"5a2ae04b4f1c1bca678c06ac","slug":"171512759371-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हावड़ा अमृतसर मेल में महिला ने नवजात को जन्म दिया, नवजात की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हावड़ा अमृतसर मेल में महिला ने नवजात को जन्म दिया, नवजात की मौत
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
ृ
धामपुर ((बिजनौर) ।)। हावड़ा-अमृतसर मेल से घर जा रही एक महिला ने ट्रेन में ही नवजात को जन्म दे दिया। समय से उपचार न मिलने की वजह से नवजात की ट्रेन में ही मौत हो गई। महिला को धामपुर स्टेशन पर पहुंचने पर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में सुल्तानपुर निवासी रामचंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात हावड़ा अमृतसर मेल से वह अपनी गर्भवती पत्नी संगीता और पांच वर्षीय बच्चे के साथ अमृतसर से अपने घर सुल्तानपुर जा रहे थे। ट्रेन में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी। उसने ट्रेन में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। उपचार न मिलने की वजह से कुछ देर में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। महिला के पति व अन्य यात्रियों ने घर से टीटी को अवगत कराया। टीटी ने ट्रेन धामपुर पहुंचने पर महिला का उपचार कराने की सलाह दी। जीआरपी की मदद से महिला को एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी का गर्भपात हुआ है। वह छह माह की गर्भवती थी। उधर, सीएचसी प्रभारी का कहना है कि महिला की हालत में सुधार है। वहीं पति का आरोप है कि उसकी पत्नी को ठीक से उपचार और सुविधा नहीं मिल रही हैं।