फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मदरसों के शिक्षकों पर वेतन रूकने की तलवार लटकी

मदरसों के शिक्षकों पर वेतन रूकने की तलवार लटकी

Sat, 09 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मदरसों के शिक्षकों पर वेतन रूकने की तलवार लटकी
मदरसा शिक्षकों के वेतन पर लटकी तलवार
विज्ञापन

बिजनौर।
जिले के करीब एक दर्जन मदरसों के शिक्षकों पर वेतन रुकने की तलवार लटकी है। शासन किसी भी समय इन शिक्षकों का वेतन रोक सकता है। मदरसों के संचालकों पर अल्पसंख्यक विभाग से मान्यता नहीं लेने का आरोप है। इसे लेकर मदरसों के शिक्षकों में खलबली मची है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र के अनुसार जिले में 640 मदरसे हैं। इनमें 240 मदरसे आधुनिकीकरण योजना की श्रेणी के हैं। तीन मिनी आईटीआई संचालित हैं। आधुनिकीकरण योजना के मदरसों को आर्थिक मदद के रूप में केंद्र, राज्य से अलग-अलग अंशदान आता है। दोनों अंशदान से मदरसों के शिक्षकों को वेतन मिलता है। मिश्र के अनुसार जिले में करीब एक दर्जन मदरसे ऐसे हैं जो 1998 से पूर्व के संचालित हैं। इन मदरसों ने बीएसए या एडी बेसिक से मान्यता ले रखी है। 1998 में अलग से राज्य अल्पसंख्यक विभाग की स्थापना हुई थी। इसके बाद शासन ने स्थापना से पहले चल रहे मदरसों को हिदायत दी थी कि वे अल्पसंख्यक विभाग से मान्यता प्राप्त कर लें। मान्यता लेने के बाद ही उनके मदरसों के शिक्षकों को अल्पसंख्यक विभाग से वेतन मिल सकता है। विभाग ने मांगी गई सूचना अल्पसंख्यक विभाग के पोर्टल पर अल्पसंख्यक विभाग से मान्यता लेने के विवरण समेत अन्य जानकारी अपलोड करने के निर्देश दिए थे। परंतु मदरसों ने शासन के आदेशों का पालन तय तारीख तक नहीं किया है। अब वेबसाइट बंद हो गई है। इन मदरसों के शिक्षकों का वेतन किसी भी समय रोका जा सकता है। इस बारे में शासन से दिशा निर्देश मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed