फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वीरा चैरिटेबिल सोसायटी के खेल

वीरा चैरिटेबिल सोसायटी के खेल

Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
वीरा चैरिटेबिल सोसायटी के खेल
बिजनौर। वीरा चैरिटेबिल सोसायटी के तीन दिवसीय क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से जुड़े अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महाविद्यालय वर्ग में आरबीडी कॉलेज, सीनियर वर्ग में एनआईसी नांगलजट व जूनियर वर्ग में केपीएस चैंपियन रहे।विजेता खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मेरठ के विधायक रफीक अंसारी ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मैदान में पूरा हिंदुस्तान उमड़ रहा है। एनसीसी कैडिट ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। हजारों विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में बालिकाओं के जूनियर वर्ग में 800 मीटर में डीडीपीएस की कीर्ति व स्नेहलता, बीपीएस की पूजा, ऊंची कूद में केपीएस की वंशिका, जीजीआईसी जानसठ की सोनम, एवीएन शहबाजपुर की राखी, चक्का फेंक में जीजीआईसी जानसठ की त्रिशा, पीएसवी मंडावर की सना, केपीएस की अंशु, बाधा दौड़ में केपीएस की वंशिका, एवीएन शहबाजपुर की खुशी, पीएसवी मंडावर की मुस्कान, 100 मीटर बाधा दौड़ में बीपीएस की दिशा व रिया, डीडीपीएस की गौरी क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। सीनियर वर्ग में एनआईसी नांगलजट की सीमा, पीएसवी मंडावर की रूबी, एनआईसी नांगलजट की आयुषी, ऊंची कूद में एनआईसी नांगलजट की तनु, जीजीआईसी जानसठ की शिवानी, एनआईसी नांगलजट की प्राची, चक्का फेंक में एवीएन शहबाजपुर की विभा, जीजीआईसी जानसठ की पूनम व नीशू, बाधा दौड़ में एनआईसी नांगलजट की प्राची व आयुषी, एवीएन शहबाजपुर की स्वीटी, तीन हजार मीटर क्रॉस कंट्री रेस में एनआईसी नांगलजट की प्राची व ऋतु, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में केपीएस की तृप्ति, एनआईसी नांगलजट की सुहानी व स्वाति शर्मा, महाविद्यालय वर्ग में 800 मीटर दौड़ में आरबीडी की नाजरा व डॉली, वीडीसी की आकांक्षा, ऊंची कूद में आरबीडी की रानी व पल्लवी, चक्का फेंक में आरबीडी की चारू व वंशिका क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महाविद्यालय वर्ग में आरबीडी कॉलेज, सीनियर वर्ग में एनआईसी नांगलजट व जूनियर वर्ग में केपीएस चैंपियन रहे। बालकों के जूनियर वर्ग में ऊंची कूद में बीपीएस का सचिन, धर्मनगरी का आशीष, डीडीपीएस का अक्षित, चक्का फेंक में आरजेपी का शगुन, एमईपीएस का ऋतिक व प्रियांशु, बाधा दौड़ में डीडीपीएस का सुशांत व उत्कर्ष, एमईपीएस का ऋतिक, 800 मीटर दौड़ में आरजेपी का फैसल व आशीष, डीडीपीएस का आर्यन, सीनियर वर्ग में तीन हजार मीटर दौड़ में बीपीएस का नरेंद्र, डीडीपीएस का शुभम, धर्मनगरी का विपिन, पांच हजार मीटर दौड़ में आरजेपी का शैलेंद्र, बीपीएस का नरेंद्र, एवीएन शहबाजपुर का अरीब, बाधा दौड़ में डीडीपीएस का आशु, निशांत व अली शरीफ, 100 मीटर बाधा दौड़ में बीपीएस का अमित व शशांक, आरजेपी का पुष्पेंद्र प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। महाविद्यालय वर्ग में चक्का फेंक में केएसवीसी का विनीत, अवनीश व फराज, 800 मीटर दौड़ में केएसवीसी का शुभम, पुष्पेंद्र व विनीत, पांच हजार मीटर बग़ में केएसवीसी का शुभम, विभूति, ऊंची कूद में केएसवीसी का मोहम्मद आजाद, मोनू, पुष्पेंद्र, 1500 मीटर दौड़ में केएसवीसी का विभूति, अमित कुमार व अमित तिवारी क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। व्यक्तिगत चैंपियनशिप में महाविद्यालय वर्ग में केएसवीसी, सीनियर वर्ग में आरजेपी व जूनियर वर्ग में बीपीएस विजेता रहा। विजेता खिलाड़ियों को विधायक रफीक अंसारी, सोसायटी सचिव कुंवर उदयन वीरा, पूर्व विधायक रूचि वीरा, स्वाति वीरा, खुशनूद खां, सीएस गुप्ता ने मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संचालन गयूर आसिफ, मनोज यादव ने किया। संयोजक डा.मनोज अग्रवाल, डा.आरके त्यागी, डा.विदुषी भारद्वाज, अरूणा गर्ग, संजू शर्मा, मोहम्मद वाजिद, गोपाल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

चैंपियन खिलाड़ी
बालिका
तृप्ति सीनियर वर्ग केपीएस
नाजरा महाविद्यालय वर्ग आरबीडी
बालक
फैसल जूनियर वर्ग आरजेपी
शैलेंद्र सीनियर वर्ग आरजेपी
अध्यापक दौड़
महिला वर्ग 100 मीटर दौड़
सीमाब प्रथम आरबीडी
मोनिका द्वितीय एवीएन शहबाजपुर
आरती तृतीय केपीएस मंडावर
पुरूष वर्ग 100 मीटर दौड़
रोहित कुमार प्रथम डीडीपीएस
गोपाल त्यागी द्वितीय डीडीपीएस
हितेश राजपूत तृतीय एवीएन शहबाजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed