फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वार्ता विफल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन ने सांतवे दिन रफ्तार पकड़ी

वार्ता विफल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन ने सांतवे दिन रफ्तार पकड़ी

Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
वार्ता विफल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन ने सांतवे दिन रफ्तार पकड़ी
भाकियू कार्यकर्ताओं के आंदोलन ने सातवें दिन रफ्तार पकड़ी
विज्ञापन


फोटो समाचार
रेहड़।
प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता विफल होने के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने वन विभाग की चौकी पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। किसानों ने मंगलवार को वन चौकी पर अपने पशुओं को लेकर जाकर बांध दिया और वहीं पर महिलाओं ने गोबर आदि पाथना शुरू कर दिया है। किसानों ने चेताया कि जब तक उनकी समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता है, धरना जारी रहेगा।

वन विभाग के अधिकारियों की मनमानी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ता प्रशासन से बेहद खफा है। वन विभाग की केहरीपुर चौकी पर सरकार की ओर से तैनाती के बाद भी कोई अधिकारी नहीं रहता है। चौकी पर तैनात एक दारोगा ने तो पास के गांव में एक प्राइवेट भवन पर समानांतर चौकी चला रखी है। वन विभाग के अधिकारियों का चौकी पर तैनात अधीनस्थों पर को नियंत्रण नहीं है। शिकायत पर किसी को सुनवाई नहीं होती है। सोमवार केे एसडीएम आजाद भगत सिंह और सीओ अर्चना सिंह ने किसानों के बीच में पहुंच कर उनकी समस्या का निदान करने का प्रयास किया था। पर अधिकारियों के वन विभाग के अधिकारियों का बचाव करने के कारण वार्ता विफल हो गई थी। मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पशुओं को वन चौकी पर बांध कर और महिलाओं ने गोबर के उपले पथवाकर आंदोलन को और तेज कर दिया है। कहा कि जब इस चौकी पर वन विभाग का कोई मतलब नहीं रह गया है तो अब भाकियू ही इसका उपयोग करेगी। किसानों ने वन विभाग के इन सभी आरोपों को गलत करार दिया है कि गांव रानी नांगल में किसानों ने वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर रखा है। किसानों ने प्रदेश के सीएम से दखलंदाजी कर न्याय दिलाने और विभाग के प्रति लापरवाही वन विभाग के अधिकारियों के बर्खास्त करने की मांग की है। किसानों ने बेदखली के मामले को लेकर पांच दिसंबर को डीएफओ कार्यालय का घेराव करेंगे। धरने में दर्शन फौजी, बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, संदीप, रोहताश,हरनाम, जोगेंद्र, सोनू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed