{"_id":"5a186a8b4f1c1b8d698bda49","slug":"171511549579-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में मृत बताने के बाद चिकित्सकों ने फिर शुरू कियजा उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में मृत बताने के बाद चिकित्सकों ने फिर शुरू कियजा उपचार
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृत घोषित होने के बाद लौट आईं सांसें
- मेरठ में मृत बताने के बाद चिकित्सकों ने फिर शुरू किया उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद।
एक प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार करा रहे एक कातिब की मृत्यु की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार में अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। नर्सिंग होम ने मृतक घोषित कातिब के शरीर में हरकत होने और उसके जीवित होने पर पुन: उपचार शुरू कर दिया।
नजीबाबाद के प्रतिष्ठित कातिब परिवार के शैलेंद्र शर्मा पिछले काफी समय से लीवर की बीमारी से ग्रसित हैं। हालत गंभीर होने पर उनका उपचार मेरठ के एक नर्सिंग होम चल रहा है। नर्सिंग होम ने आईसीयू में उपचार के लिए भर्ती शैलेंद्र की मृत्यु हो जाने की परिजनों को सूचना दी। नजीबाबाद खबर आने पर परिवार में मातम छा गया और अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं। उधर, शुक्रवार सुबह नर्सिंग होम से डिस्चार्ज होते समय अचानक शैलेंद्र के शरीर में हरकत होने और सांस लौट आई। आनन फानन में शैलेंद्र का पुन: उपचार शुरू किया गया। शैलेंद्र के जीवित होने की खबर से परिवार एवं परिचितों ने राहत की सांस लेते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।