{"_id":"5984c11b4f1c1bc0328b4653","slug":"171501872411-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तेमाल से पहले ही गिरा शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्तेमाल से पहले ही गिरा शौचालय
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजा का ताजपुर।
स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ताजपुर में बनाये जा रहे शौचालय निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही गिरना शुरू हो गए हैं। गांव में एक माह के अंदर बनाए गए शौचालयों में से दो इस्तेमाल में आने से पहले ही धराशायी हो गए। लाभार्थियों ने ग्राम प्रधान पर निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री न लगाने का आरोप लगाया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। शौचालय निर्माण के लिए लाभार्थी को 12 हजार रुपये दिए जाने का प्रावधान है। मगर, अधिकांश गांवों में ग्राम प्रधान खुद ही शौचालयों का निर्माण करा रहे हैं। राजा का ताजपुर में भी 300 से अधिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। निर्माण कार्य में किस कदर धांधली की जा रही? इसका एक नमूना देखने को मिला जब हेमराज सिंह और गन्नू के आवास पर बनाए गए शौचालय इस्तेमाल में आने से पहले ही धराशायी हो गए। हेमराज सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में मानक के अनुुरूप सामग्री न लगाए जाने से शौचालयों की दीवार गिरी है। ग्राम प्रधान सुरेश सेनी ने बताया कि जहां शौचालय बने हैं, वहां ताजा भराव हुआ था। मिट्टी बैठने से शौचालय गिर गया।