फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   17 teachers found absent will deduct salary

अनुपस्थित मिले 17 शिक्षकों काटेगा वेतन

Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
17 teachers found absent will deduct salary
अनुपस्थित मिले 17 शिक्षकों काटेगा वेतन
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयकों ने बुधवार को 89 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जिसमें 17 शिक्षक, शिक्षामित्र, एक अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन, मानदेय काटने के निर्देश दिए। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति समय से सुनिश्चित करने, शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए बुधवार को क्रास जांच हुई। जिले के तीन ब्लॉकों में दूसरे ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों एवं जिला समन्वयकों से विद्यालयों का निरीक्षण कराया गया। अफसरों ने मोहम्मदपुर देवमल, हल्दौर, अल्हैपुर ब्लॉक क्षेत्र के 89 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों की जांच की। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में एक सहायक अध्यापक, 14 शिक्षामित्र, दो अनुदेशक यानी कुल 17 अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित रहने वालों का एक दिन का वेतन, मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed