{"_id":"646d0c5c36470aecd6053344","slug":"17-lakh-recovery-notice-pasted-in-bond-bond-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-3735-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मुचलका पाबंद में 17 लाख की वसूली नोटिस चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मुचलका पाबंद में 17 लाख की वसूली नोटिस चस्पा
Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Wed, 24 May 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
- जब्त की गई जमानत राशि की वसूली के लिए राजस्व टीम का हुआ गठन
- पुलिस ने गांव पहुंचकर सभी 17 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मुचलका पाबंद होने के बाद भी झगड़ा करने वाले 17 लोगों के घरों पर वसूली के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं। जब्त की गई जमानत राशि की वसूली को राजस्व टीम का गठन कर दिया गया है। पुलिस ने गांव पहुंचकर ढोल के साथ मुनादी कराई। मुचलका पाबंद के मामले में जिले में यह पहली कार्रवाई हुई है।
मंगलवार को चांदपुर सीओ सर्वम सिंह के नेतृत्व में हीमपुर दीपा पुलिस टीम गांव पित्तन औंधा पहुंची। जहां एसडीएम कोर्ट की ओर से सीआरपीसी की धारा 122 बी के तहत जारी आदेश और नोटिस 17 लोगों के घरों पर चस्पा किए गए। बता दें कि तालाब की जमीन को लेकर दो पक्ष सोनू व मेंहदी हसन मे मार्च 2023 को झगड़ा हो गया था। जिसमे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों की ओर से 17 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए एक एक लाख का मुचलका पाबंद कर दिया था। 24 अप्रैल 23 को दोनों पक्ष फिर से आमने सामने आ गए और दोनों ओर जमकर पथराव व फायरिंग की गई थी।
जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट तैयार करते हुए धारा 122 बी के तहत कार्रवाई करने के लिए एसडीएम कोर्ट भेज दी थी। एसडीएम कोर्ट ने शनिवार को प्रथम पक्ष के कादिर उर्फ सोनू, साजिद, फैसल, दानिश, इरशाद, अनीस और दूसरे पक्ष के मेहन्दी, वसीलू, साहिद, आमिर, वसीलू, रईस, शाहनवाज , आदिल, तन्जमूल, फरमान, सोनू आदि समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ एक एक लाख रुपये जुर्माना 15 दिवस में परगना मजिस्ट्रेट चान्दपुर के समक्ष जमा कराने के आदेश पारित किए गए थे।
विज्ञापन
उधर, वसूली के लिए राजस्व टीम का गठन किया गया है। एएसपी देहात राम अर्ज ने बताया कि मुचलका पाबंद किए जाने के बाद भी झगड़ा करने के मामले में ऐसी कार्रवाई जिले में पहली बार हुई है। यह मामला नजीर बनेगा, क्योंकि लोग अब मुचलका पाबंद को हल्के में नहीं ले पाएंगे।