फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   167 donated blood including SDM, Tehsildar

एसडीएम, तहसीलदार समेत 167 ने किया रक्तदान

Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
167 donated blood including SDM, Tehsildar
नजीबाबाद में रक्तदान करते एसडीएम परमानंद झा। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। श्री महाकाली सेवादल दल की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में एसडीएम, तहसीलदार समेत 167 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

सेवादल के संरक्षक स्व. सुरेश कर्णवाल की स्मृति में बुधवार को होटल कान्हा पैलेस में आयोजित शिविर का शुभारंभ एसडीएम परमानंद झा और तहसीलदार राधेश्याम शर्मा ने रक्तदान कर किया। संस्था के अध्यक्ष आकाश कर्णवाल ने कहा कि रक्तदान महादान है। नए युवाओं को वर्ष में एक बार रक्त दान अवश्य करना चाहिए। सचिव डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि समय पर रक्त नहीं मिलने से हजारों लोगों को मौत हो जाती है। रक्तदान करके व्यक्ति दूसरों की जान बचाने के साथ अपने स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है। रक्तदान करने से रक्त पतला होता है, जिससे हृदय रोग होने का खतरा कम होता है। शिविर में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट देहरादून की टीम के डा. कृष्ण चंद जोशी, अक्षित भाटिया, भावना अधिकारी, जोर्ज सोलंकी ने लोगों का ब्लड लिया।

शिविर में दलजीत सिंह, डा. नवनीत गर्ग, डा. एसके जौहर, संजीव माहेश्वरी, राजन टंडन गोल्डी, शोभित मित्तल, राजीव गुप्ता, मंगलेश शर्मा, नितिन, नृपेंद्र, सीटू, धनश्याम, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, एश्वर्य ऐरन, राम कर्णवाल, अशोक कुमार, बलिहार सिंह लाडा, विशाल गुप्ता, राजू, आलोक, विजयपाल सिंह आदि लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, पुष्पेंद्र चौधरी, एसएसआई राजीव चौधरी, गुरजीत सिंह रंधावा, विशाल ढाका, हरेंद्र बंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed