फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रसिया गौरी रंगमय-नैनों में मुस्कान, खेलत खेलत मन खिले-होली की पहचान

रसिया गौरी रंगमय-नैनों में मुस्कान, खेलत खेलत मन खिले-होली की पहचान

Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
रसिया गौरी रंगमय-नैनों में मुस्कान, खेलत खेलत मन खिले-होली की पहचान
रंगोत्सव के दौरान जमकर उड़ा अबीर गुलाल
विज्ञापन

धामपुर। रसिया गौरी रंगमय-नैनों में मुस्कान। खेलत खेलत मन खिले-होली की पहचान। रंगोत्सव के दूसरे दिन नगर में चारों ओर हुरियारों का हल्ला रहा। हुरियारों को सड़कों पर जो भी आता जाता दिखा, उसे ही रंग में सराबोर किया। यहां तक कि पुलिस वालों को भी नहीं बख्शा। रोडवेज बस डिपो के पास तो रंग को लेकर हुरियारों और एक बाइक सवार में नोकझोंक हो गई। शिकायत मिलने पर मामला निपटाने को जब पुलिस कर्मी पहुंचे तो हुरियारों ने पुलिस की सुनने के स्थान पर उनका पहले रंग से स्वागत किया।
धामपुर की होली ब्रज, बरसाना के बाद उत्तरी भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। धामपुर में रंग की एकादशी से गीला रंग शुरू हो जाता है जो दुल्हैंडी तक जमकर खेला जाता है। इस मौके पर अधिकांश लोगों ने रंग से बचने को बाइकों के स्थान पर चार पहिया वाहनों से गंतव्य को रवाना होना शुरू कर दिया है तो हुरियारों ने स्टाइल बदल दिया है। जैसे ही कार में सवार लोग उनके नजदीक आने का प्रयास करते हैं तो हुरियारे रंग से भरी लंबी पिचकारियों से उनकी कार के आगे शीशे को रंग में सराबोर कर देते हैं। शीशे पर रंग जम जाने से मजबूरी में चालक को कार को रोकना पड़ता है। जैसे ही चालक कार को सड़क के किनारे कर विरोध करने का प्रयास करता है तो उसे भी रंग में रंग दिया जाता है। ऐसा सोमवार को नगर में कई स्थानों पर देखा गया। मेन बाजार में तो आम लोगों का आवागमन बंद सा नजर आया। दो बजे तक बाजार में रंग की वजह से पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। दो बजे के बाद ही बाजार में व्यापारियों की ओर से प्रतिष्ठानों को खोलने के बाद रौनक नजर आई। टीचर्स कॉलोनी के सामने भी हुरियारों ने हाईवे किनारे डेरा डाल वाहनों पर जमकर रंग उड़ेला। भगत सिंह चौक, खारी कुआं, लोहा बाजार, पंजाबी कॉलोनी, फल चौक, सराफा बाजार में भी हुरियारों का बोलबाला रहा।
विज्ञापन


छात्राओं को हुई भारी दिक्कत
होली के मौके पर सबसे ज्यादा दिक्कत रूहेलखंड विश्वविद्यालय परीक्षा में शामिल होने वाली छात्र-छात्राओं को हुई। एसबीडी कॉलेज में परीक्षा देने जाने वाली छात्राओं को नहटौर ओवर ब्रिज के पास हुरियारों ने घेर लिया और उन्हें रंग में सराबोर कर दिया। प्रथम पारी में पेपर छूटने के बाद घर जाते वक्त छात्राओं को रंग से बचाव करना मुश्किल रहा। 11 बजे से दो बजे की पारी में परीक्षा देने जा रही छात्राओं को तो रंग में भीगे कपड़ों में परीक्षा देने को विवश होना पड़ा। नागरिकों ने सीओ ने मछली बाजार मार्ग पर बड़ा पंचायती मंदिर के पास महिला पुलिस की ड्यूटी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed