फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   235 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

235 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ

Fri, 08 Mar 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
235 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता हुआ साफ
235 शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्ती परीक्षा की कापियों के पुनर्मूल्यांकन में 4596 अभ्यर्थियों की नियुक्ति को सूबे में काउंसलिंग के लिए बुलाया। जिसमें जिले में 235 सहायक अध्यापकों के पद आवंटित हुए हैं। शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज में इन शिक्षकों को कांउसलिंग के लिए बुलाया गया था। बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक काउंसलिंग के पहले दिन 230 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। बीएसए ने बताया कि काउंसलिंग में उपस्थिति दर्ज कराने वाली महिलाओं व दिव्यांगों को नौ मार्च को डीएवी इंटर कॉलेज में उपस्थित होकर अपने विकल्प पत्र भरकर स्कूल लॉक करेंगे। उन्होंने बताया कि कांउसलिंग में प्रतिभाग नहीं करने वाले शिक्षकों को भी नौ मार्च का उपस्थित हो कर काउंसलिंग करा सकते हैं। शुक्रवार को काउंसलिंग होने से इन शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। काउंसलिंग में बीएसए महेश चंद्र, बीईओ शिव कुमार, पीके कौशिक, बीरेंद्र कुमार, अरविंद सिंह, राकेश कुमार सहित शिक्षा विभाग के कई कर्मचारी लगे रहे। अभ्यर्थियों के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्रों की जांच भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed