{"_id":"5c7ec68cbdec221462307793","slug":"161551812236-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर गंदगी देख भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर गंदगी देख भड़के सीएमओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएचसी पर गंदगी देख भड़के सीएमओ
बिजनौर। मुख्य चिकित्साधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और महिला अस्पताल नजीबाबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एक चिकित्सक ड्यूटी से नदारद मिला। जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने से सीएमओ भड़क उठे और केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और गैरहाजिर चिकित्सक का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।
मंगलवार को सीएमओ शरद कुमार त्यागी अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रिकॉर्ड रूम, वार्ड, डिस्पेंसरी आदि का निरीक्षण किया। सीएमओ ने वार्डों में जाकर मरीजों से हालचाल जाना और अस्पताल की सुविधाओं के बारे में जानकारी की। मेडिकल अफसर फैज आलम के नदारद रहने का कारण पूछने पर केंद्र प्रभारी कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। वहां पर जगह-जगह गंदगी मिली और प्रकाश की उचित व्यवस्था नहीं पाई गई। इस पर सीएमओ भड़क उठे। सीएमओ ने केंद्र प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई और शीघ्र ही व्यवस्थाओं में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए और गैरहाजिर चिकित्सक का अनुपस्थित दिवस का वेतन काटने की हिदायत दी। इसके अलावा महिला अस्पताल प्रभारी कुमुद कुमारी से अस्पताल में संस्थागत प्रसव और जननी सुरक्षा योजना के बारे में पूछा। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से रोजाना मिलने वाले नाश्ते और खाने के बारे में जानकारी की। मरीजों ने अस्पताल की सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद सीएमओ ने डा. कुमुद को व्यवस्थाओं में और सुधार करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान सीएमओ के साथ मो. अहमद, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार रावत आदि मौजूद रहे।