Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत निगम की सरचार्ज समाधान योजना की अवधि को सरकार से 25 मार्च तक के लिए और बढ़ाया

विद्युत निगम की सरचार्ज समाधान योजना की अवधि को सरकार से 25 मार्च तक के लिए और बढ़ाया

Mon, 18 Feb 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम की सरचार्ज समाधान योजना की अवधि को सरकार से 25 मार्च तक के लिए और बढ़ाया
सरचार्ज समाधान योजना की अवधि 25 मार्च तक बढ़ी
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर सर्किल के विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता सद्गुरु श्रीवास्तव ने बताया कि सरकार की ओर से बकाएदारों को सरचार्ज में शतप्रतिशत छूट का लाभ दिलाने को चलाई जा रही समाधान योजना को 15 फरवरी से बढ़ाकर 25 मार्च तक कर दिया गया है। एसई ने उपभोक्ताओं से 25 मार्च तक योजना का बढ़चढ़ कर लाभ उठाने का सुझाव दिया है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता इस योजना के तहत ब्याज माफी के बाद कुल रकम का एक तिहाई धनराशि से पंजीकरण करा कर लाभ उठा सकता है। बाकी रकम को आसान तरीके से 31 मार्च तक हरहाल में जमा करना होगा।

एसई ने बताया कि सरकार की ओर से बिजली बकाया उपभोक्ताओं को सरचार्ज में शतप्रतिशत की छूट दिलाने को एक जनवरी से 15 फरवरी तक के सरचार्ज समाधान योजना को लागू किया था। 15 फरवरी को योजना के बंद होने के बाद सरकार की ओर से एक बार फिर से योजना की अवधि को बढ़ा दिया गया है। अब यह योजना 25 मार्च तक चलेगी। नियम व शर्त पूर्ववत रखी गई है। नियमों को किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। सरकार की मंशा है कि बकायादार बिजली उपभोक्ता योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें, जिससे उपभोक्ताओं की समस्त बकाया का भार खत्म हो और सरकार के कोष में विद्युत निगम की बकाया जमा हो सके। अब तक चली योजना के तहत धामपुर सर्किल की चारों डिवीजनों धामपुर प्रथम, द्वितीय , नगीना और नजीबाबाद में लगभग चार लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 42 हजार से ज्यादा उपभोक्ता योजना का लाभ पाने को पंजीकरण करा चुके हैं। योजना से अब तक करीब 30 करोड़ से ज्यादा की धनराशि को पंजीकरण और बकाया के रूप में जमा कराई जा चुकी है। पंजीकरण का ग्राफ निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। एसई ने बताया कि धामपुर क्षेत्र कृषि आधारित क्षेत्र है। निगम भी जानता है कि इस क्षेत्र के किसान के पास हाथ में पैसा तभी आता है जब चीनी मिलों की ओर से किसानों को उनके बेचे गन्ने का समय से भुगतान मिलेे। फिर भी किसान योजना का बढ़-चढ़ कर लाभ उठाने में पीछे नहीं है। बड़ी बात यह है कि सरकार की ओर से यह योजना नगर और देहात दोनों स्थानों के बकाया उपभोक्ताओं के लिए समान रूप से हैं। दोनों में किसी प्रकार को कोई अंतर नहीं रखा गया है। एसई ने उपभोक्ताओं को योजना का लाभ बढ़-चढ़ कर उठाने को प्रेरित किया है। यदि कहीं पर उनके सामने किसी प्रकार की कोई दिक्कत आ रही है तो वह उनसे मिलकर समाधान करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed