{"_id":"5c5f23dbbdec2273a339740d","slug":"161549738971-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाउंडेशन दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, दर्शकों ने सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाउंडेशन दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, दर्शकों ने सराहा
विज्ञापन
कैरम में मोहम्मद फैज ने बाजी मारी
धामपुर। दिशा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट का 13 वां फाउंडेशन-डे धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
कैरम कोआर्डिनेटर प्रभात कुमार ने बालक वर्ग में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र मो. फैज को विजेता तथा बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र मौ.साकिब को रनरअप घोषित किया। बालिका वर्ग में बीएससी होमसाइंस की छात्रा अरीशा अनवर को विजेेता तथा एमएससी होमसाइंस की छात्रा सलोनी सैनी को रनरअप घोषित किया। शॉटपुट कोआर्डिनेटर नरेश कुमार के अनुसार बालक वर्ग में बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र मो. जुनैद विजेता तथा बीबीए तृतीय वर्ष के छात्र मो आमिर रनरअप रहे । बैडमिंटन कोआर्डिनेटर गौरव मलिक ने बताया कि बैडमिंटन में बालिका वर्ग में डीएलएड द्वितीय सेेमेस्टर की छात्रा सना परवीन तथा नसीहा नाज की जोड़ी विजेता तथा बीएससी कंप्यूटर साइंस की छात्रा प्रज्ञा चौहान तथा प्रज्ञा सिंह की जोड़ी रनरअप रही। शतरंज में 26 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी कोआर्डिनेटर प्रखर अग्रवाल ने बताया कि कबड्डी में डीफार्मा की टीम को प्रथम घोषित किया गया। बीएससी कंप्यूटर साइंस की टीम को रनरअप घोषित किया। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। खेलों में भी युवा अपना कैरियर बना रहे है। कार्यक्रम का शुभारंभ महासचिव मुकेश कुमार अग्रवाल, चेयरपर्सन डा. नीलम अग्रवाल, प्राचार्य (फॉर्मेसी) अनुज अग्रवाल और अनिरुद्ध अग्रवाल की ओर से प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन तथा पुष्पार्पण कर किया गया। छात्रा वंशिका त्यागी तथा शिवप्रिया अग्रवाल द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की।