फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला गन्ना अधिकारी ने चार केंद्रों पर पकड़ी घटतौली

जिला गन्ना अधिकारी ने चार केंद्रों पर पकड़ी घटतौली

Sat, 15 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिला गन्ना अधिकारी ने चार केंद्रों पर पकड़ी घटतौली
जिला गन्ना अधिकारी ने चार केंद्रों पर पकड़ी घटतौली
विज्ञापन

बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी ने चार गन्ना खरीद केंद्रों पर घटतौली पकड़ी है। इनमें स्योहारा चीनी मिल के तीन गन्ना सेंटर हैं। मामलों में चीनी मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार शासन घटतौली को लेकर सख्त है। उन्होंने स्वयं शुक्रवार को कई सेंटरों पर छापेमारी की है। इस दौरान बिलाई चीनी मिल के गंज द्वितीय केंद्र पर डीसीओ की गाड़ी तुलवाई गई। गन्ने से भरी गाड़ी पर 50 किलोग्राम वजन की घटतौली पकड़ी गई। स्योहारा चीनी मिल के उल्हैड़ा, बड़कल व मोहम्मदपुर केशो सेंटरों को चेक किया गया है। इन गन्ना सेंटरों पर भी गन्ने से भरी गाड़ी पर 60 से 70 किलो की घटतौली सामने आई है। चारो मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के लिए सहायक चीनी आयुक्त को संस्तुति की गई है। सेंटरों की सघन चेकिंग के लिए तहसील एसडीएम की अगुवाई में टीम बना दी गई हैं। विभाग की टीम भी छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन

तौल लिपिकों ने किया धरना प्रदर्शन
मडांवर। शुक्रवार की देर शाम चीनी मिल के गन्ना तौल लिपिक मिल गेट पर घटतौली का आरोप लगाकर धरने पर चले गये हैं। तौल लिपिकों का कहना है कि मिल प्रबंधन गेट पर घटतौली करा उनका शोषण कर रहा हैं। किसानों के साथ भी कई मामले घटतौली के प्रकाश में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तम शुगर मिल बरकतपुर के किरतपुर व मंडावर जोन में कार्यरत 95 तौल लिपिकों ने सामूहिक रूप से मंडावर में इकट्ठा होकर मिल प्रबंधन पर मिल गेट तौल कांटे पर घटतौली का आरोप लगाते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। देर शाम मंडावर में दोनों जोन के तौल लिपिक पहुंचना शुरू हुए और उन्होने मिल प्रबंधन तंत्र पर गंभीर आरोप लगाते हुए धरना शुरू कर दिया। दोनों जोन के समस्त तौल इंचार्ज धरने पर जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed