{"_id":"5b981676867a557fec71c0c1","slug":"161536693878-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। आरएसएम कालेज के कार्यवाहक प्राचार्य को पद से हटाने की मांग को लेकर मंगलवार से कालेज के शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चेताया है कि जब तक सचिव द्वारा प्राचार्य को नहीं हटाया जाता है। उनका आंदोलन जारी रहेगा। 30 अगस्त को भी शिक्षक सभा का आयोजन कर कालेज के सचिव को ज्ञापन सौंप प्राचार्य को हटाने की मांग कर चुके हैं, पर सचिव की ओर से उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
मंगलवार को कालेज के शिक्षक, शिक्षक संघ इकाई के बैनर तले एकत्र हुए। प्राचार्य डा. रंजन अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। प्राचार्य पर महाविद्यालय, शिक्षक और छात्र-छात्राओं के मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब प्रबंधन से डा. रंजन कुमार अग्रवाल को कालेज का कार्यवाहक प्राचार्य नियुक्त किया है, तब से प्राचार्य की हिटलरशाही से शिक्षक परेशान हो गए हैं। रूटा के पूर्व अध्यक्ष डा. पीके शुक्ला ने कहा कि प्राचार्य को महाविद्यालय हित में कार्य करना चाहिए। एमएच कालेज मुरादाबाद के डा. मुकेश चंद्र गुप्ता ने शिक्षकों के आंदोलन को समर्थन देने का ऐलान किया। प्रदर्शन में डा. ओपी मौर्य, डा. पूनम घई, डा. अलका राय, डा. रश्मि शर्मा रावल, डा. अमित, डा. भावना, राजेश कटियार, डा. मदनपाल सिंह, डा. स्वराज सिंह, डा. रामअवतार सिंह, डा. भारती चौहान रहे। कालेज के प्राचार्य डा.रंजन कुमार अग्रवाल ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि कालेज के एक शिक्षक उनसे फर्जी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराकर धन हड़पना चाहता है। ऐसे कई और भी शिक्षक हैं, जिनके वह निहित स्वार्थ पूरे करने में असमर्थ है। सोची समझी साजिश के तहत स्वार्थी शिक्षक उनके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।