{"_id":"5b5235ba4f1c1b0c718b533a","slug":"161532114362-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मागों को लेकर दूर संचार कर्मचारियों की 24 से तीन दिन भूख हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मागों को लेकर दूर संचार कर्मचारियों की 24 से तीन दिन भूख हड़ताल शुरू
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
24 से भूख हड़ताल करने का निर्णय
धामपुर। दूर संचार निगम इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव जेपी सिंह ने केंद्र सरकार को कर्मचारी विरोधी बताया है। जिला सचिव का कहना है कि दूर संचार निगम की श्रमिक यूनियन एक होकर केंद्र सरकार से तृतीय वेतनमान तत्काल प्रभाव से लागू कराने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन परिवर्तित कर उपलब्ध कराने सहित कई मागों को लेकर 24 जुलाई से तीन दिवसीय बिजनौर में दूर संचार महाप्रबंधक के कार्यालय पर भूखहड़ताल कर प्रदर्शन होगा। इस प्रदर्शन में सभी कर्मचारियों की यूनियनों के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। जिला सचिव ने बताया कि कर्मचारी संगठन पिछले कई सालों से तृतीय वेतनमान को लागू कराने, बीएसएनएल कर्मचारियों को जनवरी 2017 से नया वेतनमान दिलाने आदि की मांग की जा रही है, पर अभी तक सरकार ने उनकी किसी मांग को पूरा नहीं की। जिस कारण श्रमिक संगठनों ने 24 जुलाई से 26 जुलाई तक बिजनौर में दूर संचार महाप्रबंधक के कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया है।