{"_id":"5b4cf6274f1c1b4e748b53ed","slug":"161531770407-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े किसान, ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े किसान, ज्ञापन सौंपा
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई पर अड़े किसान
अफजलगढ़। रसूलाबाद में बैंक अधिकारियों के दबाव में आकर किसान के आत्महत्या करने के मामले में भाकियू ने कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया यदि इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन ने जल्द ही आरोपी बैंक अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन होगा।
सोमवार को भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी के नेतृत्व में किसान कालागढ़ रोड स्थित निरीक्षण भवन में एकत्रित हुए। पदाधिकारियों ने रसूलाबाद निवासी विक्टर की मौत के मामले में पीएनबी अफजलगढ़ के अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई। इसके बाद कोतवाल को ज्ञापन सौंपा गया। आरोप है कि बैंक अधिकारी विक्टर पर उसके पिता का ऋण जमा करने का अनर्गल दबाव बना रहे थे।
भाकियू ने सौंपे ज्ञापन में चेताया यदि 21 जुलाई तक किसान की मौत के मामले में दोषी पीएनबी के मुख्य प्रबंधक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो 22 जुलाई से धरना-प्रदर्शन शुरू होगा। इस दौरान दर्शन सिंह फौजी, चौधरी बलजीत सिंह, मलकीत सिंह, विरसा सिंह, सुखदेव सिंह, राणा सिंह, सुरजा सिंह, संजय, चरन सिंह, भोले सिंह, ऐरिक, बलकार सिंह, राजकुमार, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।