{"_id":"5b4ba9524f1c1b43748b5069","slug":"161531685202-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकालकर पॉलीथिन के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकालकर पॉलीथिन के प्रति किया जागरूक
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। पॉलीथिन को पूरी तरह प्रतिबंधित करने के लिए व्यापारियों, सभासदों, नगर पालिका कर्मचारियों और स्कूली बच्चों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम, एसपी और नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आर्य समाज मंदिर मोहल्ला कोट से रवाना किया। रैली में शामिल डीएम और एसपी ने लोगों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया।
आर्य समाज मंदिर मोहल्ला कोट से प्रारंभ कर रैली अमरोहा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मोहल्ला कोट, शफात पोता, सर्राफा बाजार, गुजरी, बसामन गंज, कोतवाली, बड़ा बाजार, जट बाजार से होती हुई अहमद नगर कांठ रोड पर समाप्त हुई। व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के नगर अध्यक्ष रमेश कलाल के नेतृत्व में व्यापारी संगठन, नगर पालिका के कर्मचारी, सभासद एवं स्कूली बच्चों ने रैली में हिस्सा लिया। डीएम हेमंत कुमार जी ने कहा कि पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। इस पर रोक लगना अति आवश्यक है।ये जनजीवन में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। एसपी सुधीर कुमार जी ने कहा कि 50 माइक्रोन से पतली पॉलीथीन पूरी तरह प्रतिबंध जा चुकी है। इसका प्रयोग करने या पाए जाने पर पचास हजार का जुर्माना है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन अतुल जैन, राकेश वर्मा, खत्री मनोज टंडन, चेतन गुप्ता, समीर खान, रमेश कलाल, विशाल गोयल, अजय चतुर्वेदी, विनोद पहलवान, कमर नकवी, अरशद, राजू सैनी, रजा आदिल, मनजीत छावड़ा, मनोज वर्मा, आशा आर्य, विनीता सैनी, उषा शर्मा, उषा चंडोक, केला देवी, रेखा देवी, सलाउद्दीन आदि मौजूद रहे।