{"_id":"5b1193ca4f1c1bf66e8b5d2f","slug":"161527878602-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल , दो को होगी महांपचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल , दो को होगी महांपचायत
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन का बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर चल रहा धरना चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर किसानों से महापंचायत स्थगित करने के लिए पहुंचे उपजिलाधिकारी नगीना और एक्सईएन नगीना के बीच चली वार्ता विफल हो गई। इसके बाद शनिवार को धरनास्थल पर होने वाली महापंचायत की सारी तैयारी पूर्ण कर ली है।
भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कहना है कि क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज, बार-बार ट्रिपिंग के कारण उनके विद्युत उपकरण खराब हो गए हैं। इसे लेकर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता पूर्व में दो बार एक्सईएन नगीना से मिले लेकिन किसानों की समस्या का कोई निस्तारण नहीं हुआ। इसके बाद कोतवाली ब्लॉक के अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों का धरना विद्युत उपकेंद्र कोतवाली पर शुरू हो गया था। यह धरना शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। किसानों का कहना है कि जब तक उनकी समस्या का निस्तारण नहीं होगा धरना रात दिन जारी रहेगा। धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने दो जून को धरना स्थल पर ही महापंचायत की घोषणा कर रखी है। इस महापंचायत को स्थगित कराने के लिए एसडीएम नगीना डॉक्टर गजेंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत नगीना अंकित कुमार, एक्सईएन विद्युत नगीना धरना स्थल पर पहुंचे। किसानों से महापंचायत स्थगित कराने के लिए उनकी समस्या का शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। मगर, किसान विद्युत उपकेंद्र कोतवाली को शादीपुर पावर हाउस से जोड़े जाने की मांग पर अड़े रहे। इस कारण अधिकारियों और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं की वार्ता विफल रही। धरना स्थल के चौथे दिन ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी समरपाल सिंह, वीर सिंह डवास, महाशय शकूर, आलोक चौहान, नितिन सिरोही, दीपेश राठी, डॉक्टर धर्मवीर सिंह, रोहित, मुनेश कुमार, अब्दुल गफ्फार, मनजीत, चौधरी ध्यान सिंह, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे।