{"_id":"5aeb5e8a4f1c1b340a8b7c6c","slug":"161525374602-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरगाह पीर सय्यद मुबारक अली शाह का सालाना उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरगाह पीर सय्यद मुबारक अली शाह का सालाना उर्स
Updated Fri, 04 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। दरगाह पीर सैय्यद मुबारक अली शाह पर सालाना उर्स चादरपोशी के साथ शुरू हुुुआ। मोहल्ला मजीतगंज स्थित दरगाह के सज्जादा गद्दीनशीं शहादत हसन कादरी ने दरगाह पर चादरपोशी की। दरूद शरीफ और सलाम पेश करने के साथ चार रोजा उर्स शुरू हुुआ। चादरपोशी और दरूद शरीफ में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
बुधवार को इशा की नमाज के बाद इमाम बाड़ा पर सज्जादा शहादत हसन कादरी की उपस्थिति में महफिले शमा का आयोजन किया गया। महफिले शमा में बच्चा कव्वाल सहित कई कव्वालों ने सूफियाना कलाम से समा बांधा। कव्वाल अमजद साबरी ने तेरे करम से या साबिर..., इंतेजार साबरी कव्वाल ने मेरा ख्वाजा दूल्हा बना... सूफियाना कलाम पेश कर सामयीन का दिल जीत लिया। देर रात तक चली कव्वालियों में बच्चा कव्वाल शरीफ साबरी ने भी नातिया कलाम पेश कर दाद हासिल की। महफिले शमा में शरीफ कादरी, बुंदू कादरी, शालू, नबी हसन, इंतेजार हसन, मो. जाहिद, हसीनुद्दीन आदि मौजूद रहे। चार मई को कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।