{"_id":"5ac929784f1c1bf0618b6307","slug":"161523132792-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ की कमी के चलते प्रभावित हो रहा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ की कमी के चलते प्रभावित हो रहा काम
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। सालों से कर्मचारियों की कमी झेल रहे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबूओं का टोटा हो गया है। दो बाबू पदोन्नति मिलने के बाद कार्यमुक्त हो चुके हैं। ऐसे में कार्यालय का कार्य प्रभावित होना स्वभाविक है।
जिला बनने के बाद से अमरोहा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबुओं का हमेशा से टोटा रहा है। वर्तमान में 2 क्लर्क एवं एक स्टेनो तैनात थे। कार्यालय में संजय त्यागी एवं राशिद मसरूर को अटैच कर रखा है। किसी तरह से कार्यालय का कामकाज निपटाया जा रहा था लेकिन अब क्लर्क अवनीश कुमार पदोन्नति पाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। मोहम्मद असलम की पदोन्नति भी हो गई है।उन्होंने डीआईओएस कार्यालय से कार्य मुक्त होकर डायट हापुड़ में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस प्रकार अब कार्यालय में केवल स्टेनो जितेंद्र कुमार तैनात है। ऐसे में कार्यालय का काम प्रभावित होना लाजमी है।