फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम

भाजपा का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम

Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा का एक साल बेमिसाल कार्यक्रम
बिजनौर। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर ने एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में अब कानून का राज है। अपराधी प्रदेश को छोड़ गए हैं। प्रदेश का हर वर्ग खुशहाल है।
विज्ञापन

टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में नागर ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष एक हो गया है, लेकिन कार्यकर्ताओं के परिश्रम के आगे विपक्ष भी नतमस्तक हो गया है। कहा कि किसी भी सरकार का पहला कार्य प्रदेश में कानून की स्थापना करना होता है और यह कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया है। योगी आदित्यनाथ ने यूपी को अपराधियों के भय से मुक्त कर दिया है। जनता को बिजली, किसानों को ऋण माफी आदि योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को जनता तक ले जाने व 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र धनौरिया ने कहा कि अपराधियों के लिए प्रदेश में कोई जगह नहीं है। सांसद डा.यशवंत सिंह ने कहा कि केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी सरकार दिन रात जनता के हित के लिए कार्य कर रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव चौहान व संचालन जिला महामंत्री डा.भुवनेंद्र चौधरी ने किया। सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्रपाल सिंह, डा.तेजपाल वर्मा, सुमन त्यागी, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, पूर्व सांसद ओमवती, धामपुर नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, मुकेंद्र त्यागी, रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया
गजरौलाशिव। भाजपा के गजरौलाशिव मंडल द्वारा एक साल बेमिसाल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश को अपराधिरयों से मुक्त करा दिया है। किसानों का ऋण माफ किया, 120 पंडित दीन दयाल उपाध्याय मॉडल स्कूलों का निर्माण कराया, गेहूं का समर्थन मूल्य भी बढ़ाया है। कक्षा आठ तक के बच्चों को यूनिफार्म दी। बताया कि बालिकाओं को स्नातक तक नि:शुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था की है। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विष्णुपद व संचालन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष धीर सिंह ने किया। बैठक में सविता शर्मा, संजय त्यागी, देवेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, संजय कुमार, कल्याण सिंह, किशोर प्रधान, सरदार कूड़े सिंह, माया चटर्जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के लिए हों एकजुट
नगीना। ग्राम हरगनपुर में भाजपा नेता राम अवतार शर्मा की अध्यक्षता व सत्यदेव शर्मा के संचालन में आयोजित रायपुर मंडल सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अजीत अग्रवाल ने कहा कि एक साल बेमिसाल कार्यक्रम मनाने, 6 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने, 14 अप्रैल को बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाने के कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक हिस्सा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ पार्टी के लिए कार्य करने की अपील की। इस अवसर पर रमेश रागी, अरविंद गहलोत, रामगोपाल सिंह, रणजीत सिंह, ब्रह्मपाल सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed