Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मालन नदी क्षेत्र की चिकत्सक दंपति ने शुरू कराई सफाई

मालन नदी क्षेत्र की चिकत्सक दंपति ने शुरू कराई सफाई

Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 08 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
मालन नदी क्षेत्र की चिकत्सक दंपति ने शुरू कराई सफाई
नजीबाबाद। मालन नदी के दूषित वातावरण को दूर करने का समाजसेवी महिलाओं ने बीड़ा उठाया है। कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए समाज को जागृत करने और शिक्षा, चिकित्सा के लिए जनजागरण अभियान चलाने वाली डॉ. राखी अग्रवाल अब मालन नदी को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन

पूजा अस्पताल में कन्या भ्रूण हत्या के विरोध में कई वर्षों से मुहिम चलाने के बाद अब डॉ. राखी अग्रवाल एवं उनके पति डॉ. संदीप अग्रवाल ने अपने स्टाफ के सहयोग से नगर क्षेत्र से गुजरने वाली मालन नदी को स्वच्छ वातावरण देने का बीड़ा उठाया है। डॉ. राखी, डॉ. संदीप अग्रवाल प्रबंधक सुभाष के नेतृत्व में अस्पताल की टीम को लेकर बृहस्पतिवार को मालन नदी के तट पर पहुंचीं। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के निकट रहने वाले दूषित जल और गंदगी को देखकर टीम ने यहां पर सफाई अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन

डॉ. राखी अग्रवाल ने क्षेत्र के लोगों को मालन नदी तट पर गंदगी न फेंकने तथा गंदगी से होने वाले खतरों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत मालन नदी तट और क्षेत्र को साफसुथरा बनाने की शपथ दिलाई। डॉ. राखी अग्रवाल ने कहा कि महिला दिवस से शुरू किए जाने वाले अभियान का उद्देश्य समाज की महिलाओं को पवित्र और धार्मिक महत्व की नदियों और उसके आसपास के क्षेत्र को साफसुथरा रखने में समाज को जागरूक करना है। चिकित्सक दंपति की ओर से क्षेत्र के दूषित वातावरण से संबंधित फोटोग्राफ एसडीएम एसके सिंह को सौंपकर प्रशासन की ओर से भी मालन नदी में आने वाले दूषित जल पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed