फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रशासन ने नकल की सप्लाई लाइन की ध्वस्त

प्रशासन ने नकल की सप्लाई लाइन की ध्वस्त

Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने नकल की सप्लाई लाइन की ध्वस्त
बिजनौर। प्रशासन ने बोर्ड परीक्षा में नकल की सप्लाई लाइन पूरी तरह ध्वस्त कर दी है। परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ रही है। डीएम अटल कुमार राय स्वयं परीक्षा की गतिविधि पर निगाह रख रहे हैं। शुक्रवार को डीएम ने तीन परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया है। इलाहाबाद से आए राज्य पर्यवेक्षक ने भी चार संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केंद्रों पर छापामारी की है। सीडीओ , एडीएम प्रशासन व एडीएम वित्त ने भी कई केंद्रों पर जाकर व्यवस्था देखी। अधिकारियों को दोनों पालियों में कोई नकलची हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

प्रशासन किरतपुर तथा बिजनौर के परीक्षा केंद्रों पर दो छात्राओं के नकल करते पकड़ने जाने के बाद सक्रिय हो गया था। उड़नदस्तों को अधिक सक्रिय कर दिया गया। उनकी छापामारी की फ्रिक्चैन्सी बढा दी गई। डीएम अटल कुमार राय ने शुक्रवार को केपीएस, डीएवी व बीआईसी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। डीएम कक्षों में गए। सीसीटीवी कैमरोंके चलने की जानकारी ली। डीएम ने सख्ती के साथ कहा कि नकलचियों पर पूरी तरह लगाम लगा दी गई है। किसी को बक्शा नहीं जाएगा। इलाहाबाद से आए शासन के राज्य पर्यवेक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य उपनिदेशक बेसिक ने कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, जीआईसी कुंडीपुरा, डेवटा इंटर कॉलेज मोरना, आदर्श इंटर कॉलेज उमरी केंद्रों की चेकिंग की है। ये केंद्र संवेदन व अतिसंवेदनशील कैटागिरी के हैं। सीडीओ व दोनों एडीएम ने भी आठ केंद्रों का निरीक्षण किया है। डीआईओएस राजेश कुमार ने जेवीएम , एचएमआई व बलराम कुंवर इंटर कॉलेज नहटौर केंद्रों पर छापामारी की है। अधिकारी को छापेमारी में कोई नकलची नहीं मिलने पर उत्साहित हैं।
विज्ञापन


4473 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
बिजनौर। शुक्रवार की परीक्षा में 4473 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। प्रथम पाली में हाई स्कूल अंग्रेजी में 4025 व इंटर संगीत गायन द्वितीय व वादन द्वितीय में 12 द्वितीय पाली में इंटर गणित व प्रारंभिक गणित प्रथम की परीक्षा में 436 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा ड्यूटी पर नहीं जाने वाले शिक्षकों के खिलाफ होगी कार्रवाई
बिजनौर। बोर्ड परीक्षा को शुरू हुए चार दिन हो गए है। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार जो विद्यालय परीक्षा केंद्र नही हैं उनके शिक्षकों ने आवंटित केंद्रों पर जाकर ड्यूटी ज्वाइन नही की है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है। 10 फरवरी तक ड्यूटी पर नही पहुंचने वाले शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
परीक्षार्थियों के जूते मौजे नहीं उतरवाएं
बिजनौर। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त हिदायत दी है कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के जूते मोजे नही उतरवाए जाए। केवल चेकिंग के दौरान प्रवेश द्वार पर जूते मोजे उतरवाएं। आदेशों का पालन नही करने पर कार्रवाई होगी।


परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़ी
दिनांक अनुपस्थित परीक्षार्थी
06-02-18 1935
07-02-18 4035
08-02-2018 2425
09-02-2018 4473

परीक्षा देते बेहोश हुई छात्रा
कोतवाली देहात। राजकीय इंटर कॉलेज बेगमपुर शादी में आठ छात्रों को परीक्षा दिलाने के लिए सात अध्यापक ड्यूटी पर लगे थे। कॉलेज में प्रथम पारी में हाई स्कूल अंग्रेजी के पेपर के दौरान परीक्षा दे रही छात्रा प्रीति पुत्री मनोज कुमार निवासी बेगमपुर शादी परीक्षा देते समय बेहोश हो गई स्टाफ ने गांव के प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। इसकी सूचना उसके परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed