{"_id":"5a5e42524f1c1b7b268b4bc0","slug":"161516126802-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादंपुर रासेयो शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादंपुर रासेयो शिविर
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
रासेयो शिविर को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया
चांदपुर (बिजनौर)। लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर की रासेया के सात दिवसीय शिविर के छठे दिन विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्यगीत से किया गया।
मुख्य अतिथि संजीव कुमार अग्रवाल प्रधानाचार्य सीवी रमन इंटर कॉलेज चांदपुर ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण प्रदूषण से होने दुष्परिणाम के बारे में जानकारी दी। आज के समय में पर्यावरण बहुत ही दूषित हो चुका है। इसके कारण कैंसर, दमा जैसी अनेक घातक जानलेवा बीमारियां बच्चों , नौजवानों एवं बुजुर्गों को अपनी चपेट में ले रही है। इससे बचने के लिए पर्यावरण प्रदूषण को रोकना चाहिए। प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर ने स्वयंसेवकों को दिल्ली एवं एमसीआर का उदाहरण देते हुए आह्वान किया कि हमें पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कदम उठाने होंगे। सभी को एक एक पेड़ अवश्य लगाने के लिए संकल्प कराया। स्वयंसेवकों व स्वयंसेवियों ने गांव में पर्यावरण से संबंधित एवं खुले में शौच मुक्त जागरूकता रैली निकाली। रैली को मुख्य अतिथि व प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में स्वयंसेवक हाथों में जागरूकता संबंधी नारे लिखी तख्ती लिए हुए थे तथा नारे लगा रहे थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत तोमर व राजकुमार सिरोही ने किया। शेर सिंह, लोकेश कुमार, दीपक कुमार, हिमांशु, कुलवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, बृजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।