{"_id":"5a3c01124f1c1bee688c32bc","slug":"161513881874-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितताओं के आरोप में कीटनाशक दवाई की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितताओं के आरोप में कीटनाशक दवाई की दुकान सील
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कृषि विभाग ने अब ग्रामीण क्षेत्र में चल रही कीटनाशक दवाइयों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर छापामारी हुई। जिला कृषि अधिकारी ने बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र की एक दुकान पर छापा मारकर अनियमितताओं के आरोप में दुकान को सील कर दिया। दुकानदार के खिलाफ कीटनाशक अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार प्रशासन को ग्रामीण इलाकों में अनाधिकृत कीटनाशक दवाइयों की दुकान चलने की शिकायत मिल रही थी। बृहस्पतिवार को अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव फतहपुर धारा की पेस्टिसाइड़ की दुकान पर छापा मारा गया। दुकान में करीब एक दर्जन दवाईयां ऐसी मिली हैं जो जिला बुलंदशहर की एक दवा कंपनी में ही बनी थी। दुकानदार इसी कंपनी से दवाई खरीदता था। पूछताछ में यह बात सामने आई है कि दुकान करीब डेढ़ साल से चल रही थी। जांच में दुकान का लाइसेंस व कीटनाशक दवाइयों के अभिलेख नही मिले। अवधेश मिश्र के अनुसार दुकानदार जगजीत सिंह के खिलाफ खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।