{"_id":"5a0f2a6a4f1c1b69678bc4fd","slug":"161510943338-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद कंट्रोल के स्थान पर मोदीपुरम कंट्रोल से जारी होंगे निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद कंट्रोल के स्थान पर मोदीपुरम कंट्रोल से जारी होंगे निर्देश
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। जिला बिजनौर की विद्युत आपूर्ति के लिए अब मोदीपुरम कंट्रोल आदेश जारी करेगा। अब तक मुुरादाबाद कंट्रोल द्वारा जनपद बिजनौर के बिजलीघरों को विद्युत आपूर्ति-कटौती आदि के आदेश जारी किए जाते थे।
मोदीपुरम कंट्रोल से जनपद बिजनौर की विद्युत व्यवस्था को जोड़ा गया है। एसडीओ ट्रांसमिशन भजन लाल ने बताया कि जनपद बिजनौर के नहटौर, स्वाहेड़ी आदि बिजलीघर तथा उससे जुड़े जनपद के सभी उप संस्थानों को मुरादाबाद कंट्रोल के आदेश पर बिजली दी जाती थी। मुरादाबाद से ही बिजली देने और काटने का शेड्यूल जारी होता था। विद्युत की आपात कटौती भी मुरादाबाद कंट्रोल के आदेश पर की जाती थी। पश्चिमांचल विद्युत निगम ने अब जनपद बिजनौर की विद्युत व्यवस्था को मुरादाबाद कंट्रोल से हटाकर मोदीपुरम कंट्रोल से जोड़ा है। उन्होंने कह कि मोदीपुरम कंट्रोल से विद्युत आपूर्ति जारी होने से जनपद की विद्युत आपूर्ति में सुधार आएगा। एसडीओ ट्रांसमिशन के अनुसार 12 नवंबर से जनपद बिजनौर के लिए मोदीपुरम कंट्रोल काम कर रहा है।