फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तीन दिवसीय भव्य समारोह का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय भव्य समारोह का हुआ शुभारंभ

Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय भव्य समारोह का हुआ शुभारंभ
नजीबाबाद । गायत्री शक्तिपीठ पर मंगल कलश यात्रा के साथ 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ और विशाल युवा सम्मेलन का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

शांतिकुंज के निर्देशन में गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का शुभारंभ जिला संयोजिका सुधा राठी और अमरेश राठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शांतिकुंज हरिद्वार से आए अजय त्रिपाठी ने कलश पूजन किया। आयोजक न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) रामअवतार सिंह के नेतृत्व में पीतवस्त्रधारी महिलाओं ने शीश पर पवित्र कलश धारण किए। मंगल कलश यात्रा ने जयनगर का भ्रमण किया। विश्व का कल्याण हो..., प्राणियों में सद्भावना हो, वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, एक वृक्ष दस पुत्र समान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सरीखे जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शांतिकुंज के टोली नायक परमानंद द्विवेदी ने कहा कि नारी को शिक्षित व संस्कारवान करके ही समाज प्रगति कर सकता है। नर के पास दृष्टि है तो नारी के पास दिव्य दृष्टि है। पुष्कर राज, अमरनाथ, अरुण कुमार ने प्रेरणाप्रद गीत प्रस्तुत किए। इससे पहले शांतिकुंज की केंद्रीय टोली का गायत्री शक्तिपीठ पहुंचने पर कैलाशचंद सिंघल, तेजबल त्यागी, हरीश शर्मा, डॉ. एलएस बिष्ट, किशन सिंघल ने स्वागत किया। समारोह में बड़ी संख्या में गायत्री साधक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed