फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगर निकाय सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया

Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन प्रक्रिया
नजीबाबाद। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां की पत्नी ने सबिया निशात उर्फ रेशम खां ने नगरपालिका नजीबाबाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराया। किरतपुर नगरपालिका से गुलजार यासमीन और नाहिद अख्तर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

नामांकन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2017 नजदीक आते ही नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल करने में तेजी आ गई। एसडीएम उद्भव त्रिपाठी, सीओ ब्रजराज सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार की देखरेख में शनिवार को दो-दो नगरपालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन और सदस्य पद के लिए 107 नामांकन कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 19 नामांकन जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक हाजी तसलीम अहमद, पूर्व विधायक बिजनौर रुचिवीरा, पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, रफीक अंसारी, महमूद कुरैशी, महताब खां चांद के नेतृत्व में सपा प्रत्याशी सबिया निशात उर्फ रेशम खां ने जुलूस के रूप में पहुंचकर नजीबाबाद चेयरमैन पद के लिए अपना नामांकन कराया। उधर किरतपुर नगरपालिका से गुलजार यासमीन और नाहिद अख्तर ने शनिवार को नामांकन दाखिल किया। साहनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 11 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए हैं। शनिवार को नसीमा, मेहराज अहमद, मो. यूनुस, नाजिम और इकबाल अपने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य पद के लिए नजीबाबाद नगरपालिका के 25 वार्डों से 78, किरतपुर से 107, जलालाबाद से 39 और साहनपुर से 54 प्रत्याशियों ने शनिवार तक सदस्य पद के लिए नामांकन जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed