{"_id":"59c7fe644f1c1bfd208b4573","slug":"161506279012-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह तालाब की शक्ल ले चुका है हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह तालाब की शक्ल ले चुका है हाईवे
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद। लगातार हुई बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़कर रख दी। खस्ताहाल मार्गों की मरम्मत न होने से शहर की सड़कें कई जगहों पर तालाब की शक्ल ले चुकी हैं। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, धान के खेतों में पानी भरने से किसान फसलें नष्ट होने की बात कह रहे हैं।
जनपद बिजनौर का एकमात्र शहर नजीबाबाद है, जहां से दो राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं। मगर प्रशासन, नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया और लोक निर्माण विभाग को किसी भी राजमार्ग को दुरुस्त रखने में रुचि नजर नहीं आ रही। आलम यह है कि शहर और उससे बाहर दोनों ही राजमार्ग कई जगहों पर गड्ढों में बदल चुके हैं।
सबसे ज्यादा बदतर हालात रायपुर तिराहा क्षेत्र के हैं। जहां एक से दो फिट तक गहरे गड्ढे हो चुके हैं। यहां बाहरी क्षेत्र के दुपहिया वाहन चालक वाहन समेत गिरकर घायल हो रहे हैं और कारें आदि छोटे वाहन फंस रहे हैं। बरसात के चलते प्रशासन द्वारा मार्गों की मरम्मत न हो पाने की बात कही जा रही है। उधर, वर्षा जलनिकासी की व्यवस्था प्रभावी न होने से कई मोहल्लों में जलभराव हुआ। घरों और दुकानों में पानी घुसने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर से लगातार बारिश से धान के खेतों में काफी पानी भर गया। साथ ही तेज हवा चलने से कई खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर बिछ गई। किसान रणवीर, नरेशपाल, परमजीत ने धान की फसल बर्बाद होने की बात कही। बारिश से गांवों में काफी बुरे हालात हैं। कई तालाब ओवरफ्लो होने से उनका पानी मार्गों पर भर चुका है। कई स्कूलों में जलभराव की स्थिति से स्कूल संचालन में परेशानी होने की संभावना है।