{"_id":"59c55e084f1c1b24688b5f0a","slug":"161506106888-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से अंत्योदय मेला हुआ बेरौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से अंत्योदय मेला हुआ बेरौनक
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। लगातार हो रही बारिश ने अंत्योदय मेले की रौनक पर पानी फेर दिया। दर्शक नहीं आए। कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टाल के सामान को कर्मचारी सिमटने में लगे रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर इंदिरा बाल भवन में बृ़हस्पतिवार को तीन दिवसीय मेला व प्रदर्शनी शुरू हुई। मेले में गन्ना, कृषि आदि विभिन्न विभागों द्वारा प्रगति को दर्शाती स्टाल लगाई गई थी। पहले दिन मेले में दर्शक काफी संख्या में आए। शुक्रवार को मेले का दूसरा दिन था। सुबह से ही मौसम खराब होने व बूंदाबांदी को लेकर आयोजक परेशान थे। बारिश बढ़ने से आयोजकों की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फिर गया। मेले में दर्शक नहीं आए। कुर्सियां खाली पड़ी रही। जिन विभागों के स्टाल लगे थे उनके कर्मचारी समान समेटने में लगे रहे। मौसम विभाग ने दो दिन तक बारिश होने की भविष्यवाणी की है। शनिवार को मेले का आखिरी दिन है। खराब मौसम का मेले पर असर पड़ने के आसार है।
मेले में योजनाओं की दी जानकारी
बिजनौर। इंदिरा बाल भवन में संचालित तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन पंजाब नेशनल बैंक की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, आदि पर प्रकाश डाला। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य पीपी अत्री ने व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास की जानकारी दी। मेले का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जानकारी आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। अरुण कुमार, कैलाश चंद्र, रजनीश चौहान, टीएस सिंह, नेत्रपाल सिंह, कुमकुम, अनीता आदि मौजूद रहीं।