फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रभारी मंत्री

प्रभारी मंत्री

Fri, 08 Sep 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री
बिजनौर,07 सितंबर। ऊर्जा मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने लोगों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया। तालाबों पर अवैध कब्जों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि टास्क फोर्स बनाकर पूरे जिले के तालाबों से अवैध कब्जे हटाकर शासन को सूचित करें। मंत्री के समक्ष चांदपुर की विधायक पर दबंगों को पनहा देने का आरोप लगाया गया। पुलिस पर रिश्वत का रेट दोगुना करने के आरोप लगे। अस्पतालों के खस्ता हालत पर मंत्री ने कोतवाली देहात के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इससे पहले प्रभारी मंत्री ने जिला योजना की बैठक भी ली।
विज्ञापन

जिले के दौरे पर आए ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर खुली बैठक में लोगों की शिकायत सुनी। चांदपुर निवासी अजय कौशिक ने विद्यालय की जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जे करने का आरोप लगाया। कौशिक का आरोप था कि तहसीलदार चांदपुर तथा लोकल विधायक दबंगों के साथ हमसाज है। मंत्री ने डीएम के फोन के बावजूद अवैध कब्जा हटाने के लिए कोई कार्रवाई न करने पर चांदपुर के तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। नगीना के पूर्व शहर अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एमएम कॉलेज में अवैध कक्षाएं चल रही है। छात्रों से फीस के नाम पर मोटा पैसा वसूला जाता है। मंत्री ने टीम बनाकर इस मामले की जांच कराने को कहा।
विज्ञापन

जिला केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य नवीन कुमार ने पीएचसी कोतवाली के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी जो जिला क्वैक्स अधिकारी भी है, पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी फर्जी मेडिकल कंपनी चला रखी है। कोतवाली देहात में एक दवाईयां कुछ निजी डॉक्टरों के माध्यम से बिकवाई जाती हैं। मंत्री ने मामले को गंभीर बताते हुए डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश डीएम को दिए। मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर है। इस मामले की जांच गैर जिले के प्रशासनिक अधिकारी से कराई जाएगी तथा आरोपी को किसी भी हालत में नही बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नजीबाबाद से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अजमल खां रोड पर दलित बस्ती के लिए पीएचसी बनी है इसके निर्माण में मानक पूरे नहीं किए गए है। जांच कराने पर एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है। जीआईसी बिजनौर कार्यरत व्यवसायिक शिक्षक राकेश कुमार ने शिकायत की कि उसे नौ माह से वेतन नहीं मिला है। डीआईओएस कार्यालय पैसे मांगता है और नहीं देने पर वह लगातार टालमटोल कर रहा है। नजीबाबाद से आई एक महिला ने महिला अस्पताल में महिलाओं के लिए कोई प्रसव सुविधा न होने, मरीजों के बैठने एवं पीने के पानी की व्यवस्था न होने के आरोप लगाए।

ऊर्जा मंत्री ने लोगों से कहा कि पूरे प्रदेश में ही अस्पतालों की हालत बदतर है। सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। जनता धैर्य रखें। प्रदेश की हालत जर्जर मिली है। प्रदेश में सरकार को छह माह ही हुए हैं समस्याओं के सुधार में कुछ समय लग सकता है। मंत्री ने अधिकारियों से सख्ती के साथ कहा कि जो समस्याएं आई है ंउनका निपटारा प्राथमिकता से करें अगली बार उन्हें कोई शिकायत दोबारा सुनने को न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed