{"_id":"5991ed304f1c1bda338b4580","slug":"161502735664-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमाशों ने बाइक समेत दंपति को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमाशों ने बाइक समेत दंपति को लूटा
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नींदडू़। बदमाशों ने बाइक पर घर जा रहे पति-पत्नी से नकदी, गहने तथा बाइक लूटकर फरार हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने दबिश दी पर बदमाश हाथ नहीं आए। घटना से क्षेत्र में भय है। पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
रविवार रात करीब नौ बजे अंथाईशेख निवासी शमऊन उर्फ आजाद (40) अपनी पत्नी रजिया को साथ लेकर बाइक द्वारा धामपुर से घर लौट रहा था। नींदडू़-अंथाईशेख के रास्ते में पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने आगे बढ़कर शमऊन की बाइक रुकर्वाई। दो बदमाशों ने उतर कर उसकी बाइक पकड़ ली। बाद में तीनों बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उससे 20 हजार रुपये, पत्नी के गले से सोने की चेन, कुंडल तथा अंगूठी आदि गहने लूट लिए। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उनसे बाइक भी छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ बदमाश दो बाइकों पर सवार होकर भाग निकले। घर पहुंचे पीड़ितों ने पुलिस को सूचना देते हुए घटना के बारे में ग्रामीणों को बताया। खबर मिलते ही सीओ सुशील कुमार तथा कोतवाल तथा चौकी इंचार्ज रोहिताश चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वारदात की जगह का मौका मुआयना किया तथा शमऊन व उसकी पत्नी रजिया से आवश्यक जानकारी ली। दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए पीड़ित की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।