{"_id":"598616394f1c1b0b028b45cc","slug":"161501959737-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
15 अगस्त से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अफजलगढ़। कोतवाली में पुलिस व नगर पालिका की ओर से व्यापारी, हाथ ठेले, होटल व रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम वीके सिंह ने सभी से अतिक्रमण अभियान में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से 19 अगस्त तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी व्यापारियों से अभियान से पहले अपने प्रतिष्ठानों के सामने हो रहे अतिक्रमण को स्वयं हटाने का आह्वान किया। इस मौके पर ईओ राजीव कुमार, सफाई निरीक्षक राजवीर सिंह, जेई राज बहादुर मौर्य, मोहम्मद इब्राहिम, यतीश आर्य, अतुल अग्रवाल, मोहम्मद जैद मौजूद रहे।