{"_id":"659c39767bdc0e7b7e066580","slug":"16-people-injured-six-seriously-in-collision-between-bus-and-tractor-trolley-bijnor-news-c-27-1-bij1002-17278-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बस व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में 16 लोग घायल, छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बस व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर में 16 लोग घायल, छह गंभीर
Mon, 08 Jan 2024 11:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
चांदपुर धनौरा रोड पर बस व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में घायल
बजनौर, चांदपुर। चांदपुर धनौरा रोड पर गांव दरबाड़ा के पास बस व ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से ट्राॅली पलट गई। जिससे उसमें सवार करीब 16 महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को सीएससी स्याऊ पहुंचाया।
बास्टा क्षेत्र के गांव बोहरा निवासी करीब 25 महिला पुरुष गांव चमरौला से गन्ना छोलकर ट्रैक्टर-ट्राॅली से अपने गांव आ रहे थे। चांदपुर धनौरा मार्ग पर गांव दरबाड़ा के पास रोडवेज बस की टक्कर से अगोला से भरी ट्राली पलट गई। ट्राली पलटने से उसमें सवार करीब 16 महिला पुरुष घायल हो गए। कुछ घायलों को शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने अपने साथियों विवेक काकरान कौशल्या व रिपुल कुमार के साथ तथा कुछ घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पहुंचाया गया। जहां छह घायलों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
घायलों में गांव बोहरा निवासी प्रियांशु, रामवती, रिंकी, कविता, सविता, पूजा, उर्मिला, शीला, सुमन, पूनम, कंचन, राखी, पूरन सिंह, गुड्डी, सावित्री, गोमती आदि शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि चांदपुर धनौरा मार्ग पर गन्ने के अगोले से भरी ट्रैक्टर ट्राली में चांदपुर की ओर से धनौरा की ओर जा रही बस की पीछे से टक्कर लगने से ट्राली पलट गई। जिससे ट्राली में सवार महिला पुरुष घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ पहुंचा दिया गया है।