फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   16 centers set up for private farms of high school and inter

जिले में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर के प्राइवेट फार्म अग्रसारण के लिए 16 केंद्र बने

Tue, 28 Jul 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
16 centers set up for private farms of high school and inter
हाईस्कूल व इंटर के प्राइवेट फार्म के लिए बने 16 केंद्र
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड के हाईस्कूल तथा इंटर के व्यक्तिगत अर्थात प्राइवेट परीक्षा फार्म के लिए केंद्र का निर्धारण हो गया है।
बोर्ड ने केवल राजकीय इंटर कॉलेज ही अग्रसारण केंद्र बनाए हैं। सहायता प्राप्त तथा वित्त विहीन विद्यालयों का इस बार भी पत्ता साफ है। एक केंद्र हाईस्कूल व इंटर के मिलाकर अधिकतम एक हजार आवेदन पत्र ही भरवा सकेगा। जिले में 16 राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कालेज हाईस्कूल तथा इंटर के प्राइवेट फार्म अग्रसारित करेंगे। येे केंद्र बिजनौर, नजीबाबाद, किरतपुर, बढ़ापुर, लुहारपुरा, कुंडीपुरा, नहटौर, अफजलगढ़, झालू, शाहपुर जमाल, बेगमपुर शादी, भागूवाला, रेहड़ तथा सरकड़ा के राजकीय विद्यालय हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार हर केंद्र की अधिकतम सीमा तय है। एक केंद्र पर हाईस्कूल के 600 तथा इंटर के 400 कुल 1000 परीक्षा फार्म ही भरवाए जाएंगे। इंटर के पत्राचार फार्म अग्रसारित करने के लिए वैदिक कन्या इंटर कॉलेज नगीना, एमएम नगीना, कन्या इंटर कॉलेज धामपुर, केएम इंटर कॉलेज धामपुर, एमएम चांदपुर, वैदिक कन्या इंटर कॉलेज चांदपुर तथा एमडी कन्या इंटर कालेज नजीबाबाद हैं। एक केंद्र अधिकतम 800 पत्राचार फार्म अग्रसारित करेगा। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक फार्म अग्रसारण करते समय परीक्षार्थी के मूल अभिलेख को सतर्कता से जांच लें । गड़बड़ी मिलने पर केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।

गैर प्रदेश के अभ्यर्थी को दो साल का निवास जरूरी
बिजनौर। गैर सूबों के परीक्षार्थी को हाईस्कूल तथा इंटर का प्राइवेट फार्म भरने के लिए सूबे में दो साल का निवास होना जरूरी है। डीआईओएस के मुताबिक गैर राज्यों, इंगलिश मीडियम, विदेशी नागरिक तथा अन्य बोर्ड के अभ्यर्थी का हाईस्कूल बालिका का पंजीकरण जीजीआईसी बिजनौर, हाईस्कूल बालक का पंजीकरण जीआईसी बिजनौर में होगा। जीजीआईसी किरतपुर इंटर बालक व बालिका के फार्म अग्रसारित करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed